Samastipur

हसनपुर रेलवे जंक्शन पर नहीं है पार्सल की सुविधा,परेशानी, लोगों को जाना पड़ता है मुख्यालय

समस्तीपुर।हसनपुर.पिछले साल 28 मार्च को समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन को जंक्शन में परिणत कर दिया गया। लेकिन इस रेलवे जंक्शन पर अभी तक पार्सल की व्यवस्था नहीं हुई है। जंक्शन परिसर में पार्सल की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को इसके लिए समस्तीपुर या फिर खगड़िया की ओर रुख करना पड़ता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

क्षेत्र के लोगों की मांग है कि यदि हसनपुर रेलवे जंक्शन पर पार्सल की सुविधा बहाल की जाती है, तो हसनपुर के अलावा बिथान, गढ़पुरा व रोसड़ा के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। यहां के लोग पार्सल के लिए समस्तीपुर व खगड़िया नहीं जाकर हसनपुर रेलवे जंक्शन से भी पार्सल करवा सकेंगे। लोग सामानों को दूर-दराज भेज सकेंगे। ऐसे फिलहाल इस काम के लिए लोगों को 40 किलोमीटर दूर जाते हैं।

 

अन्य सुविधा बढ़ी, लेकिन नहीं दी गई है पार्सल की सुविधा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले साल रेलवे स्टेशन से रेलवे जंक्शन बनने के बाद हसनपुर रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके तहत प्लेटफार्म का ऊंची करण व विस्तारीकरण, फूट ओवर ब्रिज निर्माण, यात्री शेड, पेयजल की सुविधा का काम किया गया। फिलहाल काम जारी भी है। लेकिन पार्सल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोई पहल नहीं किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!