Patna

बकाया रुपए मांगने पर बदमाश ने बुजुर्ग को मारी गोली,तीन गिरफ्तार 

पटना।नालंदा।लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरापर मोहल्ला में बकाया रूपया मांगने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी । गनीमत यह रहा कि गोली पैर में लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जख्मी की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के खानकाह नबाब टोली निवासी स्वर्गीय शेख करीम के 60 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुसली है। जख्मी को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

 

 

जख्मी के भतीजे मो.हारु ने बताया कि जमीन कारोबार को लेकर पड़ोसी से उनका विवाद चला आ रहा है। पड़ोसी बार-बार उनसे समय लेकर पैसे नहीं देता है। आज जब वह पड़ोसी से पूछने गए तो गाली गलौज कर दी। इसके बाद फायरिंग करने लगा जिससे उसके चाचा को गोली लग गई। 4 लाख पड़ोसी के यहां बकाया है। बार-बार वह समय लेकर पैसे नहीं लौट रहा था।

 

 

जख्मी ने बताया कि वह नवाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में दो पक्षों के बीच

हो रहा था। वह रुक कर देखने लगे। तभी घर के अंदर से एक पक्ष गोली चल रहा था। जिसमें एक गोली उनके पैर में आ लगी।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तीसरे पक्ष को गोली लगी है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!