Dalsinghsarai

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने दलसिंहसराय के बलान नदी किनारे व्रती पहुँचे

दलसिंहसराय चैती छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने निर्जला रह कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.जहाँ छठव्रतियों के साथ उनके परिजनों ने सूर्य को अर्घ्य दिया. इसको लेकर शहर के बलान नदी किनारे बने गोला घाट,प्रभुजी घाट,कदम घाट, अम्बेदकर घाट,जायजपट्टी घाट,पगड़ा घाट, रामपुर जलालपुर चकदेवी पोखर,आईबी घाट,नवादा घाट,ढेपुरा,केवटा सहित अन्य घाटों पर व्रती के परिजन पहुँचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

व्रतियों ने पानी में खड़े होकर छठी माई से अपनी मुरादें पूरी करने की हाथ जोड़ कर प्रार्थना किया एवं सूर्य को दूध अर्पित कर अर्घ्य दिया.वही कई स्थानों पर लोगों ने अपने छत पर एवं आंगन में मानव निर्मित पोखर निर्माण कर छठ मनाया.शहर के भगवानपुर चकसेखु निवासी अरुण पटवा कि पत्नी मंजू देवी,मेन बाजार निवासी शंकर शर्मा कि पत्नी पूनम देवी,अमर कुमार कि माँ सहित कई लोगों ने छठी मईया कि पूजा किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!