Begusarai

तीन लाख का इनामी कुख्यात गिरफ्तार:STF और जिला पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेगूसराय पुलिस और STF के SOG-3 की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर तीन लाख के इनामी अपराधी नागमणि महतो को गिरफ्तार कर लिया है। मानवीय औ टेक्निकल इनपुट के आधार पर नागमणि उर्फ नागो को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

25 मामले हैं दर्ज

 

एसपी मनीष ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी स्व. जयप्रकाश महतो के पुत्र नागमणि महतो उर्फ नागो पर हत्या, रंगदारी, लूट सहित कई संगीन अपराध के 25 मामले बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना और एक मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाना में दर्ज है। 2015 में इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया था। लेकिन करीब 4 महीना पहले यह जेल से बाहर निकला और लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। हाल ही में इसने खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। चेरिया बरियापुर में चिमनी व्यवसायी से रंगदारी के लिए गोलीबारी किया था। तभी से पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी।

 

इसी दौरान सूचना मिली की नागमणि दिल्ली के हरि नगर थाना क्षेत्र में फिलहाल रह रहा है और बराबर ठिकाना बदल कर रहा है। सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती की टीम, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ के एसओजी- 3 की टीम ने दिल्ली में घेराबंटी कर दिया। जहां से उसे पकड़ कर आज बेगूसराय लाया गया है।

 

पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा : SP

 

एसपी ने बताया इसके ठहरने के सभी ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित 3 लाख के इनामी नागमणि को पकड़ने में सफलता मिली है। इसके पहले नागमणि के गिरोह के कई अपराधियों को पकड़ा गया था। इसके हथियार के जखीरा को भी बरामद किया जा चुका है। पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!