DalsinghsaraiSamastipur

“एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय सुरक्षा के लिए रखते हैं रायफल:5.52 करोड़ रुपए की है संपत्ति, गाय-भैंस पालने के..

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय व उनकी पत्नी अमिता राय करोंड़ों के मालिक हैं। नित्यानंद के पास कुल चल संपत्ति 5 करोड़ 52 लाख 39 हजार 417 रुपए है। जबकि पत्नी के पास 42 लाख 90 हजार 274 रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा नित्यांनद के पास विभिन्न जगहों पर 9.99 करोड़ की जमीन भी है। केंद्रीय मंत्री पशुओं के शौकीन तो हैं कि पर्यावरण की संरक्षा में भी रुची रखते हैं। पशुपालन के साथ ही वन भी लगा रखा है। निर्वाची पदाधिकारी के यहां दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3.25 लाख रुपए नगद है। जबकि पत्नी के पास 1.35 लाख है। राय के पास चार बैंक अकाउंट है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिल्ली के एसबीआई खाते में 2.75 लाख रुपए हैं। इसके अलावा पटना के एक खाते में 625, दूसरे में 239 व तीसरे में 8804 रुपए मात्र है। जबकि पत्नी के पास एक बैंक अकाउंट है। जिसमें 72 हजार रुपए हैं।नित्यानंद राय गाय-भैंस पालने के भी शौकीन है। उनके पास 12 भैंस के साथ ही 9 बछरा है। वहीं 14 गाय के साथ थी 10 बाछी है, जिससे दूध का कारोबार करते हैं। पर्यावरण की संरक्षा को लेकर अच्छा खासा वन भी लगा रख है। उनके पास छौकिया में 2704 शीशम, 108 मोहगनी,सैफपुर में 1723 मोहगनी, 105 आम व लीची तथा 6 बोंडिग का पेड़ हैं।

टीबी और एसी के भी शौकीन

नित्यानंद राय ने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास देखने के लिए 5 टीबी है। 6 ऐसी के साथ ही 5 फ्रीज है। दो जेनरेटर, तीन वाशिंग मशीन के अलावा गैस सिलेंडर के अलावा करीब 5 लाख का फनिर्चर है।नित्यानंद राय सुरक्षा के लिए रायफल भी रखते हैं उके पास 303 बोर का रायफल है। जिसका उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। विभिन्न जगहों पर कई प्लांट व मकान भी हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!