Patna

पटना जिला हैंडबॉल संघ के राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

“पटना .सम्मान पाने वालों में 45वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल में रजत पदक प्राप्त करने वाली सोनी कुमारी, सिमरन कुमारी, मानसी कुमारी, शिवानी कुमारी, 52वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले संजीव कुमार, चंदन कुमार, 45वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले नीतीश कुमार, इंद्रजीत कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार वहीं 12वीं सीनियर बिहार हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले वरुण कुमार, मुन्ना कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय तिवारी, मुन्ना कुमार सम्मानित हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मनेर | पटना जिला हैंडबॉल संघ की वार्षिक बैठक मनेर के शेरपुर में हुई। खेल संघ की वार्षिक बैठक में हैंडबॉल के विकास को लेकर चर्चा हुई, वहीं पिछले कई वर्ष से हैंडबॉल के विकास में लगे पटना जिला हैंडबॉल के सभी पदाधिकारियों की कार्यों के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा हुई।

 

बैठक की अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, भाजपा नेता रवि रंजन, संचालन सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने की। मौके पर वर्तमान सत्र में राष्ट्रीय एवं राज्य प्रतियोगिता में पदक प्राप्त डेढ़ दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद द्वारा सम्मानित किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!