Patna

पटना खादी मॉल पहुंची मैथिली ठाकुर, बोलीं – खादी पहनकर मनाएं लोकतंत्र का त्योहार

पटना।बिहार खादी और हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर शनिवार देर शाम पटना स्थित खादी मॉल पहुंची। निर्वाचन आयोग ने उन्हें बिहार में वोटरों को जागरूक करने का दायित्व सौंपा है। प्रथम चरण में जिन चार लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है, वहां आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद खादी मॉल पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूरे मॉल का भ्रमण किया। साथ ही नए-नए परिधान और अन्य वस्तुओं को बारीकी से देखा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अपने भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए- मैथिली ठाकुर

 

मैथिली ठाकुर ने लोगों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और कहा जो भी वोट देने योग्य हैं उसको अपने भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। वोट से ही हम अपना आने वाला कल सुधार सकते हैं।

 

 

मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि हर त्येहार पर अपना पहनावा होता है। लोकतंत्र के महा त्योहार का पहनावा खादी ही हो सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के दौरान चरखा को हथियार बनाया था। लोकतंत्र में हर मतदाता महत्वपूर्ण होता है। हर वोट अनमोल है, इसलिए वोट देने जरूर जाएं। खादी पहनकर वोट करें तो सोने पर सुहागा जैसा होगा।

 

वहीं, बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि देश के नागरिक जितने ज्यादा जागरूक होंगे, देश उतना मजबूत होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!