Patna

वीडियो कॉल पर बात करना पड़ा भारी…42 हजार की ठगी:अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पटना में एक बार फिर सेक्सटर्शन का मामला सामने आया है। पटना के बाबा चौक के रहने वाले काशी साह से सेक्सटर्शन के नाम पर 42 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। काशी को एक वीडियो कॉल आया। वीडियो में लड़की अश्लील बातें करने के साथ न्यूड हाेने को कहा। लड़की ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया। कुछ देर बाद लड़की ने वहीं वीडियो भेज कर पैसे की डिमांड कर दी। फिर वीडियो डिलीट करने के नाम पर पैसा मांगा लिया गया। डर के कारण काशी ने 42 हजार रुपए भेज दिया। लड़की ने फिर से पैसा मांगना शुरू कर दिया, जिसके बाद पटना साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

9 अप्रैल को आया था फोन

 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बाबा चौक रहने वाले राज किशोर साह के बेटे काशी के साथ सेक्सटर्शन किया गया है, जिसके बाद काशी ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। काशी ने साइबर थाना में जानकारी दी है कि 9 अप्रैल को 8826372624 से एक वीडियो कॉल आया, जिसमे एक लड़की गंदी हरकत करने लगी। लड़की ने वीडियो बना लिया। लड़की ने कहा कि मुझे पैसे दो नही तो वीडियो वायरल कर दूंगी, जिसके बाद मैने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

 

वीडियो डिलीट करने के लिए भेजे 42 हजार रुपए

 

10 अप्रैल को नंबर 7738018258 से कॉल आया। कहा गया कि मैं चाणक्यपुरी दिल्ली से बात कर रहा हूं आपके गलत वीडियो अपलोड करने के चलते आप पर FIR दर्ज कर आपके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। अगर वीडियो डिलीट कराना चाहते हैं तो राहुल कुमार से 7536537664 पर बात कर लीजिए। जब मैंने राहुल को फोन किया तो राहुल ने मुझसे कहा आपका 3 वीडियो मेरे पास आया है। वीडियो डिलीट करने के लिए 9971765866 इन नंबर पर पैसा भेजना होगा। इसी नंबर पर यूपीआई के जरिए मैने 42 हजार रुपया भेज दिया। राहुल को कॉल किया कहा की वीडियो डिलीट कर दो। राहुल ने कहा 2 डिलीट कर दिया गया है। बाकी एक डिलीट करने के बदले और पैसा भेजना होगा। मैंने मना कर दिया। उसके बाद राहुल का नंबर बंद आने लगा।

 

पटना साइबर थाना के दारोगा सुनील कुमार ने बताया कि काशी साह के आवेदन पर सेक्सटर्शन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिस नंबर से कॉल आया है। उन सभी नंबरों को खंगाल रही है। ताकि पता चल सके किसने फोन किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!