Patna

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी इंडिगो:कंपनी का मार्केट कैप ₹1.47 लाख करोड़ पहुंचा

पटना।भारत की इंडिगो एयरलाइन मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी बड़ी एविएशन कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट-कैप 17.6 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.47 लाख करोड़) पहुंच गया है। साउथवेस्ट एयरलाइन को पीछे छोड़कर इंडिगो ने ये मुकाम हासिल किया है।ग्लोबल एयरलाइन्स की इस लिस्ट में पहले नंबर पर US-बेस्ड डेल्टा एयरलाइन्स है। इसका मार्केट कैप 30.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.53 लाख करोड़) है। वहीं 26.5 बिलियन डॉलर (₹2.16 लाख करोड़) मार्केट कैप के साथ रायनएयर होल्डिंग्स दूसरे नंबर पर है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिछले साल 14वें नंबर पर थी एयरलाइन

पिछले साल मार्च में इंडिगो मार्केट कैप के हिसाब से ग्लोबल एयरलाइन्स की लिस्ट में 14वें नंबर पर थी। इंडिगो ने दिसंबर 2023 में यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़ा था और इस साल जनवरी में एयर चाइना और फरवरी में सिंगापुर एयरलाइंस को पीछे छोड़ा था।

 

 

6 महीने में 50% से ज्यादा बढ़ा कंपनी का शेयर

कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 102.55% का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसमें 50.25%, एक महीने में 18.25% और इस साल 1 जनवरी से अब तक 27.78% की बढ़ोतरी हुई है। आज यानी 10 मार्च को यह 4.73% की बढ़त के साथ 8,306 रुपए पर बंद हुआ।

 

 

इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर आज यानी 10 अप्रैल को 4.73% चढ़कर 3,806 रुपए पर बंद हुआ।

भारतीय एविएशन मार्केट में 60% शेयर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के एविएशन सेक्टर में इंडिगो की 60.2% की हिस्सेदारी है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से दूसरे नबर पर एअर इंडिया है, इसकी हिस्सेदारी 12.2% है। हालांकि, टाटा ग्रुप के अंडर चलने वाली एयरलाइन्स की टोटल हिस्सेदारी 28.2% है।

 

 

भारत में सबसे ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करने वाली एयरलाइन इंडिगो ने आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q3FY24 में इंडिगो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 110.7 % बढ़कर ₹2,998 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में इंडिगो ने 1,422.6 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!