Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के बसढ़िया में खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर , आठ घर जल कर राख

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय के बसढ़िया गांव के वार्ड संख्या तीन में मंगवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से आठ घर जलकर राख हो गया. इस घटना में आग बुझाने के क्रम में बिजली के तार के चपेट में आने से स्व.मेघू राम के पुत्र नंदन कुमार (18) झूलस गया.जिसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

 

 

वही 8 घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घंटो के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.घटना को लेकर बताया जाता है कि वार्ड तीन निवासी रामाशीष राम के पुत्र अमर कुमार के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गाय.

 

 

 

जिससे देखते ही देखते अमर राम के घर के साथ पास में ही उसके भाई मदन कुमार, रौशन कुमार, पिता रामशीष राम के साथ शिवजी ,राम राजेंद्र राम, उमेश राम,देवेंद्र राम का घर भी आग की चपेट में आ गया. सभी आठ घरों में रखा खाने पीने का समान सहित कपड़े, कीमती सामान और घर में रखा हुआ रूपया जलकर राख हो गई.घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि मुखिया हेमंत सहनी आदि लोग मौके पर पहुंचकर मदद कर रहे थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!