Patna

मानसून सीजन के दौरान बिहार में इस बार खूब बरसेगा बदरा, सामान्य से अधिक वर्षा के आसार

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना। Bihar Monsoon Kab Aayega: जून से सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान बिहार समेत देश में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि जून से सितंबर के बीच सामान्य से 106 फीसद वर्षा होगी।आमतौर पर मानसून सीजन के दौरान देश भर में 87 सेमी वर्षा होती है। वहीं, इस बार 91.5 सेमी होने की संभावना है। ला नीना का प्रभाव जुलाई से होगा। इसके प्रभाव से मानसून के अंतिम दो महीने जुलाई, अगस्त में ज्यादा वर्षा के आसार है।

 

इस बार 106 फीसद अधिक होगी बारिश

वहीं, बिहार में 992.2 मिमी वर्षा का आंकड़ा है। मानसून सीजन के दौरान 96-104 मिमी वर्षा सामान्य मानी जाती है। वहीं, इस बार 106 फीसद अधिक रहने की संभावना है।

 

आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष मानसून सीजन के दौरान देश में 94 फीसद वर्षा हुई थी जो सामान्य से कम थी। मौसम विभाग ने कहा कि इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होगी।मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में 2002 से 2023 के बीच सात बार सामान्य से अधिक वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 2007 में हुई। 2003, 2008, 2011, 2019, 2020 और 2021 में सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी।

 

2019 से 2021 के बीच तीन वर्षों तक सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानी के अनुसार अच्छी वर्षा को लेकर ला-नीना का सक्रिय होना जरूरी है। केरल में मानसून का 15 मई के आसपास दस्तक देने की संभावना है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!