Samastipur

“यात्रियों के लिए खुशखबरी; आज सहरसा से बरौनी होकर नई दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बरौनी |वैसे लोग जिन्हें नई दिल्ली जाने के लिए किसी ट्रेन में रिजर्वेशन तो नहीं ही मिल रही है ट्रेनों के जनरल बोगी में अत्यधिक भीड़ के कारण वे उसमें भी सफर से असमर्थ हो रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी है। आज बरौनी होते हुए सहरसा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन शयनयान श्रेणी के 18 कोच के संरचना से प्रचलित कराई जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सहरसा से नई दिल्ली के लिए एक फेरे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते के रास्ते चलाई जाने वाली यह ट्रेन गाड़ी संख्या 05557/05558 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल होगी। इसमें गाड़ी संख्या 05557 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 18 अप्रैल 2024 को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर बरौनी होते हुए अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!