Patna

घर जमाई बसे तीन बच्चों का पिता, पड़ोस में बसी रिश्तेदार को लेकर फरार,प्रेमिका के साथ वापस ससुराल लौटे तो..

पटना।छौड़ाही.ससुराल में घर जमाई बसा युवक पड़ोस की रिश्तेदार लड़की को लेकर फरार हो गया। युवक तीन बच्चों का बाप है। पति की करनी से दुखी पत्नी मिल्की गांव की कविता ने जब छौड़ाही थाने में इस बात की शिकायत की तो मंगलवार शाम ही प्रेमिका के साथ वापस ससुराल लौटे उक्त घर जमाई को पुलिस हिरासत में ले लिया। अब थाने पर पुलिस के सामने दोनों बचपन के प्यार की दुहाई लेकर जन्म जन्म साथ रहने की बात कर रहा हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वही उसकी पत्नी किसी भी सूरत में दूसरी लड़की को अपने पति के साथ घर में रहने देने से साफ मना कर रही है। उधर प्रेमिका के ससुराल वाले भी थाना पहुंचे दूसरे के साथ भागी लड़की को वापस घर ले जाने से इनकार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मिल्की गांव के स्वर्गीय दिलीप दास ने अपनी पुत्री की शादी 6 साल पहले गढ़पुरा निवासी धर्मेंद्र दास के साथ कराया था। पुत्री की शादी के बाद बेटी दामाद को उसने मिल्की गांव में ही वास का जमीन देकर घर बना घर जमाई बसा लिया था।

 

इस बीच उसे तीन बच्चे भी हुए। 6 साल बाद अचानक वह पड़ोस के खोदाबंदपुर थाना अंतर्गत गोसाई मंठ गांव से की एक बहू को भागकर मुंबई चला गया। 3 माह बाद जब वह मंगलवार शाम प्रेमिका के साथ वापस अपने ससुराल मिल्की पहुंचा। वहां पत्नी को प्रेमिका को भी साथ रखने के लिए दबाव देने लगा। परंतु उसकी पत्नी घर में लड़की को साथ रखने से इनकार कर गई। प्रेमिका को भी साथ रखने के लिए जोर जबरदस्ती करने पर पत्नी ने छौड़ाही थाने को इस बात की जानकारी दी।

 

पुलिस सूचना पाकर मिल्की गांव पहुंच माजरा समझकर दोनों प्रेमी प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। इधर प्रेमिका के ससुराल वाले एवं प्रेमी के ससुराल वाले व स्थानीय समाज के लोग थाने पर पहुंच मामले का समाधान करने में लगे हैं। परंतु दोनों प्रेमी प्रेमिका साथ-साथ रहने की बात पर अरे हुए हैं।थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। आपसी समझौता नहीं होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!