Weather UpdatePatna

सुबह 10 बजे के बाद बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान,बिहार के इस जिले में धारा 144 लागू

बिहार के लखीसराय। Bihar Heatwave Alert जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप लगातार जारी है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी रजनीकांत ने जिले में हीट वेव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही डीएम ने आदेश दिया है कि सुबह 10 बजे के बाद सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गुरुवार को भी जिले में लू का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक सप्ताह से जिले में 41 से 42 डिग्री तापमान बरकरार है।

सुबह 10 बजे के बाद शिक्षण संस्थान नहीं चलेंगे
जानकारी हो कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक का संचालन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक हो रहा है, लेकिन निजी विद्यालय सहित अन्य कोचिंग संस्थानों में 10 बजे के बाद भी शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।

जिलाधिकारी रजनीकांत ने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय सहित जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सभी निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में सुबह 10 बजे के बाद किसी भी हाल में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी का यह आदेश 25 अप्रैल से जिले में लागू कर दिया गया है।

उधर, भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान नजर आए। सड़कों पर हीट वेव का असर दिखने लगा है। लोगों की आवाजाही कम हो रही है। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आमजनों से अपनी सेहत के प्रति अलर्ट रहने खासकर बच्चों, बुजुर्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!