Begusarai

बेगूसराय मे वाहन जांच के दौरान भाग रहे बाइक सवार ने 2 पुलिसकर्मियों को मारा धक्का,पटना रेफर 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेगूसराय।खोदावंदपुर।वाहन जांच के दौरान गुरुवार को भागने के दौरान एक बाइक सवार ने दो पुलिसकर्मियों को ठोकर मार दी और खुद भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात 8:30 बजे मेघौल धरगाछी चौक समीप एसएच-55 पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। तभी रोसड़ा से एक बाइक सवार तेजी से बेगूसराय की ओर जा रहा था। जिसे पुलिसकर्मियों ने रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा जिसे सामने खड़ा सिपाही ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों सिपाही को ठोकर मारते हुए युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

जख्मी पुलिस जवान की पहचान कुमार बच्चन प्रसाद का पुत्र पीटीसी विवेक कांत शेखर, वीरबली सिंह का पुत्र सिपाही रितेश कुमार है। जबकि बाइक सवार मंझौल निवासी अशोक सहनी का पुत्र अंकित कुमार के रूप के किया गया है। घटना के पश्चात वहां खड़े जवानों ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए खोदावंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

 

जहां प्राथमिक चिकित्सा पश्चात गंभीर रूप से जख्मी पीटीसी विवेक कांत शेखर का दोनों पैर टूट जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह विवेक कांत शेखर को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि जख्मी बीएमपी के जवान को प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात घर भेज दिया गया। है। थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक अंकित कुमार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!