Patna

डीपीएस के छात्रों ने बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक,लोगो ने दिया,बधाई

पटना।गया.दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता-2024 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के छात्र उत्कर्ष सोनी व छात्रा उत्कृष्टि सोनी ने बिहार राज्य कराटे संघ द्वारा 6-7 अप्रैल को बोधगया सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गया ज़िला की ओर से भाग लेते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कर्ष ने अंडर-7 आयुवर्ग के तहत 20 किलोग्राम भार वर्ग में तथा उत्कृष्टि ने अंडर-12 आयुवर्ग के तहत 42 किलोग्राम भार में उक्त पदक हासिल किए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र मिश्र ने इस उपलब्धि को गया जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया तथा पदक विजेता विद्यार्थियों एवं विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक को बधाई दी। निदेशक संजीव कुमार ने भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा सफलता प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!