Patna

रोज-रोज मत आईए, मीडिया पर भड़के सम्राट चौधरी,कहा- एंट्री बंद करवा देंगे

पटना।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मीडिया पर आज भड़क गये। लालू पर सवाल पूछे जाने से गुस्साएं सम्राट चौधरी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल से मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मीडिया ने जब यह जानकारी दी कि आज लालू परिवार मंदिर गये हुए थे। जहां रोहिणी आचार्या, राबड़ी देवी, लालू प्रसाद ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की इतना सुनते ही सम्राट चौधरी गुस्सा हो गये और कहने लगे कि मीडिया का एंट्री बंद करवा देंगे रोज-रोज मत आईए।

 

बता दें कि नीतीश कैबिनेट ने मंत्रियों के नए बंगले अलॉट कर दिया है। तेजस्वी और तेजप्रताप का बंगला छिन लिया गया है। अब यह बंगला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दिया गया है। इसके अलावे महागठबंधन के कई नेताओं का भी बंगला छिना गया है। तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग में जो बंगला मिला था उसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम पर आवंटित कर दिया गया है. जबकि 3 स्टैंड रोड वाला तेजप्रताप यादव का बंगला डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को दे दिया गया है।

 

बंगला सहित कई मुद्दे पर मीडिया बात करना चाह रही थी कि सम्राट चौधरी लालू के सवाल पर आगबबूला हो गये और मीडिया कर्मियों को बीजेपी दफ्तर में एंट्री बंद करने की बात करने लगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!