Patna

डांसर ने किया सुसाइड,पति से हुआ था झगड़ा,एक्स बॉयफ्रेंड का फोन आने पर हुआ था विवाद

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Patna.मोतिहारी में एक ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली डांसर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पताही थाना क्षेत्र के कोरदरिया गांव की है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिससे परेशान होकर डांसर ने जान दी है।

 

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के राज दास की 19 वर्षीय पत्नी रश्मिता महापात्र के रूप में हुई है। रश्मिता के साथ रहने वाली पापिया थापा ने बताया कि कल हम लोग काटा से आए थे, उसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों अक्सर झगड़ते थे। कई बार मना करने जाते थे तो डांट कर भगा देते थे। इसी गुस्से में कल रात मैं नहीं गई। 12 से एक बजे के बीच आवाज आई। उसका पति गेट बजा रहा है और पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए बोल रहा।

 

गेट नहीं खोलने पर अंदर गए तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। उसे जल्दी से उतार कर हाथ पांव की मालिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पापीया थापा ने बताया कि एक महीने पहले रश्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड का कॉल आया था, उस वक्त उसका पति भी उसके साथ था।

 

एक्स ने बताया कि उसकी भी शादी हो गई है। इस पर रश्मिता ने कहा कि मेरी भी शादी हो गई है। अब मुझे कॉल नहीं करना। पति को ये बात पता चली तो उसने पत्नी को कॉल नहीं करने की सख्त हिदायत दी, जिसके बाद से ही दोनों में लड़ाई होती थी। कल भी इसी बात को लेकर दोनों में नोंक झोंक हुई थी। पापिया ने बताया कि डेढ़ साल पहले से हम लोग विकास भगत के सम्राट म्यूजिकल में काम कर रहे थे। रात को भी हम लोग प्रोग्राम करने गए थे।पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!