Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शादी शुदा प्रेमिका का दूसरे से संबध होने की शक पर यूपी से मिलने आया प्रेमी,खेत में ले जाकर कर दिया हत्या, गिरफ्तार 

दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा पंचायत के खेसराहा गांव में गुरुवार को मधु पाकड़ चौर के निकट मक्के की खेत में एक विवाहित महिला अजब राम की पुत्री व मोहिउद्दीनगर सुल्तानपुर बधिया के वार्ड संख्या 13 निवासी बिनोद राम की पत्नी अनिता देवी का शव बरामद हुआ था.पुलिस ने मृतिका के पिता अजब राम के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल उद्भदन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

.अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर के मामले का पर्दाफाश कर लिया गया है.वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना संकलन के आधार पर घटना अंजाम देने वाले मृतका महिला के प्रेमी मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिंद बोचहा वार्ड संख्या 13 निवासी स्व कुशेश्वर पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है.

 

 

दो बरसो से प्रेम प्रसंग में थे दोनों।

 

उन्होंने ने बताया कि अर्जुन पासवान व मृतिका अनिता देवी के साथ दो बरसो से प्रेम प्रसंग था.दोनों बराबर एक दूसरे से मिलना जुलना करते रहते थे.परन्तु अर्जुन पासवान को पता चला कि उसके साथ साथ मृतिका का अन्य लोगों से भी मोबाइल पर बाते करती है और संबध है. जिसके कारण अर्जुन पासवान ने योजनाबद्ध तरीके से यूपी से एक दिन पहले घर पहुंच मृतिका को बहला-फुसलाकर मिलने बुलाया और घटनास्थल पर ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया.छापेमारी में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,पुलिस निरीक्षक निरज तिवारी,प्रभारी तकनिकी कोषांग अजीत कुमार सिंह, दारोगा चन्द्रकेतु,विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम,दारोगा पुलिस चौधरी के साथ पुलिस बल शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!