Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र स्थित मलकलीपुर टेम्पू स्टैंड में काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर से 251 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें अगल-बगल के कई गांवों से कुमारी कन्याओं एवं महिलाऐं नए परिधानों में जल यात्रा में शामिल होकर जय मां काली की जयघोष करते हुए दो किलो मीटर दूर गंगा की सहायक वाया नदी कष्टहारा घाट पहुंची। जहां विधिवत पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साथ ही वहां से सभी अपने-अपने माथे पर जल से भरा कलश लेकर बजरंगी चौक, वृंदावन, विद्यापतिधाम होते हुए काली मंदिर प्रांगण पहुंचे। वहीं पंडित मुकेश झा द्वारा यजमान बने कुक्कू सिंह, कौशल सिंह राठौर, मुरारी सिंह, बादल सिंह चौहान को चार दिवसीय चंडी पाठ का संकल्प दिलाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!