DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय :एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने कलकत्ता से दबोचा,लूट ,हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज

दलसिंहसराय :स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से अंगारघाट पुलिस ने एक लाख रूपए का इनामी बदमाश को कलकत्ता से दबोच लिया है. इसे लेकर सोमवार को दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्षों से कई कांडों में फिरार चल रहे एक लाख रूपये का इनामी बदमाश थाना-मथुरापुर (वारिसनगर) क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मो० फुलगानी अंसारी मो० एहतेशाम उर्फ आउआ को एसटीएफ के सहयोग से कलकत्ता से गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मो. एहतेशाम उर्फ आउआ को अंगारघाट थाना क्षेत्र में 19 जून 2022 को पीकअप भान से लौट रहे चालक से हथियार के बल पर अपने अन्य साथी के साथ 7 लाख 22 हजार रुपए लूटने को लेकर कांड संख्या 67/22 दर्ज था.इस कांड में उसके अन्य साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

लेकिन मो० एहतेशाम उर्फ आउआ लगातार अपना ठिकाना बदल बदल कर फरार चल रहा था.मो० एहतेशाम उर्फ आउआ के ऊपर समस्तीपुर ,खानपुर सहित सीमावर्ती जिले में लूट, हत्या , आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध में मामले दर्ज है. बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर अंगार घाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस बल ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किए है।

गिरफ्तार बदमाश को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. वही अन्य क्षेत्र के अन्य मामलों में फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!