Patna

पटना सिटी में कुएं में गिरा ऊंट:JCB मशीन और गड्ढा खोदकर किया गया रेस्क्यू

पटना सिटी स्थित मालसलामी थाना के गुरु के बाग के नजदीक एक ऊंट शुक्रवार को अचानक कुएं में गिर पड़ा। ऊंट के अचानक कुएं में गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। ऊंट के मालिक ने कुएं से ऊंट को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन ऊंट नहीं निकल सका। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मालसलामी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने PIR (पुलिस सूचना कक्ष) की मदद से घटनास्थल पर JCB मशीन मंगवाया और कुएं के नजदीक एक गड्ढा खोदकर ऊंट को रेस्क्यू किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मालसलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गुरु के बाग में नगर कीर्तन शोभायात्रा के लिए हाथी और ऊंट मंगाया गया था। चारा खाने के क्रम में ऊंट अचानक कुएं में गिर गया था, जिससे रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है।

 

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया ऊंट

 

बताया जा रहा है कि गुरु के बाग से सिखों के लिए एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर हाथी, ऊंट सहित कई कलाकारों का जमावड़ा गुरु के बैग में शुक्रवार को लगना शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में एक ऊंट चारा खाने के दौरान अचानक गुरु के बाद स्थित कुएं में गिर गया। ऊंट के कुएं में गिरते ही ऊंट के मालिक ने ऊंट को कुएं से निकलने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी ऊंट कुएं से जब नहीं निकला तब लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जा रहा है कि ऊंट को कुएं से निकलने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाना पड़ा। कुएं को आधा तोड़कर जेसीबी मशीन से रास्ता बनाया गया। इसके बाद घंटो प्रयास के बाद कुएं में गिरे ऊंट को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकल गया। इस बीच वहां सैकड़ो लोगों की भीड़ इस रेस्क्यू को देखने के लिए लगी रही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!