Begusarai

“बेगूसराय के लोहियानगर गुमटी से 100 रुपए में शराब खरीदी और समाहरणालय पर पूरे दिन करता रहा हंगामा

बेगूसराय |बेगूसराय में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। पर जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय परिसर है वहां की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बुधवार को दोपहर बाद एक शराबी काफी समय वहां रोड पर कभी लेट रहा तो कभी अनाप शनाप बकते हुए हंगामा कर रहा था। इस बीच पुलिस और कई अधिकारियों की गाड़ी भी सामने से गुजरती रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर लेटे रहने के बाद नशे में धुत्त अधेड़ जिला परिषद कार्यालय की तरफ बढ़ा और नाला में लड़खड़ा कर गिर गया। इससे पहले शराबी से जब भास्कर संवाददाता ने यह जानने की कोशिश किया कि शराबबंदी वाले बिहार में शराब आसानी से मिल कैसे रहा है, इस पर अधेड़ ने बताया कि हमें वैजा पीलिये लोहिया नगर पुल के पास।

 

 

वही पुल के पास पिया हूं देशी पीलिये एक सौ रुपया के दू पैक। जे बने छय ऊहे न पिबे। हालांकि इस बीच आने जाने वाले लोगों ने उसे पुलिस द्वारा पकड़ लेने की बात कही तो शराबी ने पुलिस को ही गालियां देनी शुरु कर दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!