समस्तीपुर में दो दिनों से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव मकई के खेत में मिला, शादी से था लापता
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में तीन दिनों से लापता 6 वर्ष के एक बच्चे का शव शनिवार को मकई के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चा गांव के परविंदर राम का बेटा अरविंद कुमार है। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु कर दी।
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनके घर के बगल में 25 अप्रैल को शादी थी। जिसमें उनका पुत्र भी गया हुआ था। जयमाला के समय तक वह देखा गया था, लेकिन इसके बाद अचानक वह गायब हो गया। परिवार के लोग आसपास खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद 26 अप्रैल को घटना की जानकारी ताजपुर थाने को दी गई।
इस मामले में ताजपुर पुलिस ने एक सनहा भी दर्ज किया। इसी दौरान शनिवार की दोपहर खेत की ओर लोग गए तो एक बच्चे का शब देखा। इसके बाद परिजनों ने उस बच्चों की पहचान की। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। शव देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या करीब 2 दिन पूर्व ही की गई है। बहरहाल पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।”
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
