Patna

बेहद कमजोर दिखे BJP नेता,दिल्ली AIIMS में चेकअप के बाद पटना पहुंचे सुशील मोदी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वो लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे और उन्होंने इसकी जानकारी पीएम मोदी को दे दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहली बार कैंसर की बात सामने आने के बाद सुशील मोदी का वीडियो भी सामने आया। दरअसल, वो कैंसर के चेकअप के लिए दिल्ली गए हुए थे। उन्होंने दिल्ली एम्स में चेकअप करवाया। इसके बाद देर शाम वह पटना पहुंचे।

 

बेहद कमजोर नजर आए सुशील मोदी

पहली नजर में वीडियो देखने के बाद किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह सुशील मोदी हैं। सुशील मोदी वीडियो में बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों की मदद से उनको व्हीलचेयर पर लाया गया और उसके बाद कार में बैठाया गया। सुशील मोदी का ये वीडियो देखकर उनकी सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

मोदी के एक्स हैंडल पर खबर आते ही हजारों लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। समर्थकों-शुभचिंतकों ने कहा कि सुशील मोदी जुझारू हैं। उन्होंने संघर्ष से जीत हासिल की है। इस बीमारी से भी वह जीतेंगे।

 

लालू बोले- भाई की खबर सुन दुखी हूं

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा- भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूं। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूं। जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!