Patna

अश्विनी चौबे बोले- बक्सर में मैं ही रहूंगा: नामांकन बाकी है, बहुत कुछ होने वाला है

पटना.केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि बक्सर में मैं ही रहूंगा। अभी नामांकन बाकी है। बहुत कुछ होने वाला है। किसने क्या समझा, नहीं समझा मुझे पता नहीं, लेकिन हां कुछ षड्यंत्रकारी थे जो चुनाव के बाद नंगे होंगे। जो भी होगा मंगलमय होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अश्विनी चौबे ने ये बातें 8 अप्रैल को पटना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी। अश्विनी चौबे पटना के कदमकुआं स्थित जेपी आवास चरखा समिति पहुंचे थे। बिहार भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसका वीडियो अब सामने आया है।केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से लगातार 2 बार सांसद रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने इस बार अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है।

 

मिथिलेश तिवारी बोले- वो मेरे बड़े भाई

 

बक्सर से बीजेपी के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने भास्कर से बातचीत में कहा कि अश्विनी जी बड़े नेता हैं, मेरे बड़े भाई हैं। उनके बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। यहां से वे लड़ें या मैं एक ही बात है। शायद इसी संदर्भ में उन्होंने ये बातें कही हैं।

 

 

टिकट कटने पर बोले- परशुराम का वंशज होना मेरा कसूर

 

लोकसभा चुनाव 2024 में बक्सर संसदीय सीट से टिकट कटने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का दर्द ऊभर आया था। टिकट कटने के बाद पहली बार सोमवार (8 अप्रैल) को पटना पहुंचे अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि परशुराम का वंशज होने के चलते उनका टिकट कटा है, हालांकि उन्होंने इसके लिए पार्टी को कोई दोष नहीं दिया। इतना ही नहीं अश्विनी चौबे ने यह भी दावा किया कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसका निर्वहन करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!