Patna

“एमएसकेबी कॉलेज में अनिशा कुमारी मिस फेयरवेल और दीपा चौधरी मिस फ्रेशर बनीं

मुजफ्फरपुर।महिला शिल्प कला भवन के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को फ्रेशर मीट व फेयरवेल पार्टी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ लोकमान्य रविन्द्र प्रताप, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी रानी, उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो मो रईस, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ निवेदिता ने दीप प्रज्जवलित कर की। प्राचार्य ने छात्राओं को कई जरूरी सुझाव िदए तो डॉ लक्ष्मी रानी ने जीवन में आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के गुर बताए। प्रो मो रईस ने भी छात्राओं को प्रेरित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अनिशा कुमारी मिस फेयरवेल बनीं तो दीपा चौधरी को मिस फ्रेशर चुना गया। िवदा ले रहीं छात्राओं को जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ निवेदिता ने कलम भेंट की।

मौके पर प्रो शालिनी गुप्ता, प्रो प्रेमलता कुमारी, प्रो प्रेम रंजन कुमार, प्रो शिल्पा भारती, प्रो रितु वर्मा, प्रो रमाशंकर रजक, डॉ ललित प्रभा, प्रो रूपाली, डॉ अनुपम गुप्ता, प्रो माला, प्रो जितेन्द्र, डॉ सोनी, डॉ रीना, डॉ रेखा चौधरी, शिक्षकेतर कर्मी में निशांत शेखर, जितेन्द्र, जानकी, सुरेन्द्र, उमेश राज आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!