Samastipur

समस्तीपुर; मगर दही पुल पर हादसा:बूढ़ी गंडक नदी में महिला ने लगाई छलांग, युवकों ने मिलकर बचाई जान

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के बीचों-बीच से गुजरने वाली बूढी गंडक नदी के मगरदही पुल पर सोमवार देर शाम एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी।‌ यह महज संजोग कहे की इस घटना पर नदी में मछली मार रहे मछुआरों की नजर पड़ गई। वहीं, पुल पर से लोगों द्वारा भी शोर मचाया गया। इस दौरान नदी में नाव से मछली मार रहे मछुआरों द्वारा महिला को नदी से छान कर बाहर निकाला गया।

 

महिला को नदी से छान कर बाहर निकाले जाने के बाद महिला को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की उम्र 22 से 25 साल की बीच की बताई गई है। वह साड़ी पहन रखी है।

 

 

महिला की नहीं हो सकती है पहचान

 

तीन युवकों द्वारा महिला को समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां सदर अस्पताल में प्रशासन द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला कहां की रहने वाली है। महिला अभी बेहोशी की स्थिति में है। जिस कारण यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किस कारण से आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

 

 

नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला कहां की है, यह भी पहचान नहीं हो पाया है। महिला बेहोशी की स्थिति में है। महिला के होश आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला कहां की रहने वाली है। किस कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!