Samastipur

समस्तीपुर में 9वीं के स्टूडेंट्स ने स्कूल में फांसी लगाई:क्लास का गेट बाहर से बंद था;हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर में 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अपने ही स्कूल के अंदर फांसी लगा ली। छात्र का शव हाई स्कूल की खिड़की से फंदे से लटकता मिला। छात्र की पहचान अनमोल कुमार(15) के रूप में की गई है। अनमोल को शुक्रवार रात फोन आया था। इसके बाद वो घर से निकला था। फिर वो घर नहीं लौटा। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद उसे फंदे से लटकाया गया है। घटना रोसड़ा थाना के ढठ्‌ठा गांव की है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, बच्चे को स्कूल में फंदे से लटकता देख सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की, लेकिन बच्चे के पिता शंभू महतो का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।

 

 

उधर, स्कूल का मेन गेट बंद होने के बावजूद शव अंदर कैसे आया इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। स्कूल का चौकीदर स्कूल के छत पर सो रहा था। उसे भी भनक नहीं लगी।

 

स्कूल की खिड़की से लटका मिला शव

 

पिता के मुताबिक, उसका बेटा लापता था। परिवार के लोग अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रही रहे थे। इसी बीच जानकारी मिली कि गांव के हाई स्कूल परिसर में मुख्य गेट के सामने खिड़की से गमछे के सहारे अनमोल का शव लटक रहा है।घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के दोनों चप्पल भी उसके ठीक पैर के नीचे पड़े थे। माना जा रहा है किशोर ने फंदे लटक कर जान दी है। हालांकि परिवार के लोगों को आरोप है कि अनमोल की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है।

 

भाई बोला- गांव से फोन चोरी हुआ था वो उसके पास मिला था

 

अनमोल के भाई सुशील कुमार ने बताया कि 5 दिन पहले गांव से एक मोबाइल चोरी हुआ था। वो अनमोल के पास मिला था। अनमोल का कहना था कि उसने किसी से 300 रुपए में मोबाइल खरीदा था। इसके बाद से पिछले 5 दिनों से वह घर नहीं लौटा था। शुक्रवार रात को वो घर आया था। इसी दौरान किसी का फोन आया इसके बाद वह घर से निकाला, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि उसका शव स्कूल में लटका हुआ है। परिजनों को शक है कि चोरी कांड में शामिल लोगों ने ही राज खुलने के डर से हत्या कर शव को स्कूल में लटका दिया गया।

 

क्या कहती है पुलिस

 

रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि अनमोल दो दिनों से लापता था, लेकिन परिवार की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया। परिवार के लोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। मुकेश कुमार के मुताबिक, घटना कि सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव मिलने के बाद भी अभी परिवार के लोगों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!