Patna

500 में गैस सिलेंडर,गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की सहायता देंगे:तेजस्वी 

पटना।तेजस्वी ने घोषणा किया की अगर हमारी सरकार बनती है तो

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

• केंद्र में 1 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। 30 लाख पद रिक्त है। 70 लाख पदों का सूजन किया जाएगा। इसी 15 अगस्त से 30 लाख नौकरियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

 

• 500₹ में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

 

• गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसी रक्षाबंधन के त्यौहार से इसकी शुरुआत की जाएगी।

 

• पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू किया जाएगा। BJP सरकार ने ही पेंशन योजना को चंद किया था। हम इसे शुरू करायेंगे। इससे 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

 

• बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलायेंगे।

 

• बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ का विशेष पैकेज। इस वित्तीय राशि का सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में समानुपातिक रूप से वितरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों हेतु 4000₹ करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता राशि प्राप्त होगी।

 

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।

 

• Duty के दौरान शहीद अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, ITBP, SSB, CISF इत्यादि के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। 4 वर्षीय अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा।

 

• बिहार में 5 नए एयरपोर्ट पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और रक्सौल में शुरू किए जाएंगे।

 

• मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू किया जाएगा। देश भर में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। बिहार की तर्ज पर देश में आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा।

• बिहार में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!