Samastipur

समस्तीपुर: गंगा नदी में डूबे युवक का आठ दिन बाद मिला शव,घर मे पसरा मातम

समस्तीपुर;ताजपुर थानांतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या 22 निवासी दिनेश प्रसाद यादव का पुत्र सुमित कुमार उर्फ ऋषि उम्र (23 वर्ष) का आठ दिनों बाद रविवार को मिला शव। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया । मां, पिता एवं भाई बहन का रो – रो कर बुरा हाल बना हुआ है । वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार सुमित बीते 17 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान करने बेगूसराय जिले के अयोध्या घाट गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। आसपास के लोग बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका । तीन दिनों तक लगातार एसडीआरएफ की टीम द्वारा डूबे हुए युवक का खोजबीन किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

 

 

स्थानीय गोताखोरों द्वारा भी कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी कोई अता पता नहीं चल सका । अंत में एनडीआरएफ की टीम ने डूबने के आठ दिन बाद गंगा नदी से युवक का शव बरामद किया। सुमित तीन भाई बहन में सबसे छोटा था वह पटना एम्स के कैंसर विभाग में कार्यरत था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!