Patna

वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रिस कंट्री चैंपियनशिप’ के लिए कांस्टेबल अंजलि भारत चयन,ड्यूटी के बाद करती थी प्रैक्टिस

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत अंजली कुमारी का चयन ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रिस कंट्री चैंपियनशिप 2024’ के लिए हुआ है। छपरा की अंजली इस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अंजलि भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप सर्बिया के बेलग्रेड में होगा। अंजलि का मुकाबला 30 मार्च को होगा। इसमें पूरे देश से प्रतिभागी भाग लेंगे। भारत का प्रतिनिधित्व 6 खिलाड़ी करेंगे। जिसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं।

 

 

पुलिस की ड्यूटी करने के बाद प्रैक्टिस के लिए जाती थी

 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अंतर्गत नियुक्त किए गए कोच प्रेम कुंज से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में अंजलि ने ट्रेनिंग लिया है। कोच प्रेम कुंज ने बताया कि 15 जनवरी को बिहार में सीनियर नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हुआ था, जिसमें अंजलि ने सिल्वर मेडल जीता था। वह बिहार से पहली खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रिस कंट्री चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई की हैं। पुलिस की ड्यूटी करने के बाद प्रैक्टिस के लिए आती थी।

 

पिता किसान और माता गृहिणी हैं

 

उनके पिता किसान और माता गृहिणी हैं। दो बहन और एक भाई में अंजलि सबसे बड़ी है। बचपन से ही एथलीट बनने का सपना था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और अच्छे कोच नहीं मिलने के कारण उन्होंने पढ़ाई करने के बाद बिहार पुलिस में आने का सोचा। दो साल से पटना पुलिस में कार्यरत हैं। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। उनका 45-46 पोजीशन रहता था। अपनी कड़ी मेहनत से अपना सपना पूरा किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!