DalsinghsaraiSamastipur

“पत्नी का शव बरामद,दलसिंहसराय मे पेड़ से लटका मिला पति:10 महीने पहले हुई थी शादी,परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

समस्तीपुर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, शाम में आरोपी पति का शव पेड़ से लटका मिला है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव का है।दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि निक्की कुमारी (19) की शादी संजय राय के बेटे उदन कुमार (22) से 10 महीने पहले हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ताजपुर थाना क्षेत्र के राजवा गांव निवासी निक्की के भाई हरिंदर राय ने बताया कि निक्की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने भ्रूण जांच कराया। इस दौरान पता चला कि निक्की के गर्भ में बच्ची पल रही है। इसके बाद से ही ससुरालवाले अबॉर्शन के लिए दबाव बना रहे थे। निक्की ने इनकार किया, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए निक्की के शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।

पेड़ से लटका मिला पति का शव

वहीं, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर में 35 और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों-बीच लाइन के पास पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी संजय राय के बेटे उदन कुमार के रूप में की गई, जिस पर आज सुबह ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया था।

क्या बोली पुलिस

दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि युवक के गले में धोती का फंदा लगा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!