Patna

पत्नी और 2 बेटी को चाकू से गोदा..तीनों की मौत, पति खुद की आत्महत्या की कोशिश ,जाने पुरा मामला

पटना।छपरा में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना रसूलपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की बिट्टू कुमार अपनी पत्नी रंभा देवी (30) बेटी चंचल कुमारी (12) और अंशिका कुमारी (8) को चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद पर भी चाकू से वॉर किया। हालांकि, पत्नी और बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई और खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आरोपी पति बुधवार की शाम ही कोलकाता से लौटा और गुरुवार की सुबह घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक महिला रंभा देवी गर्भवती थी।आरोपी बिट्टू को पुलिस की देखरेख में स्थानीय अस्पताल में इलाज चला, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी बिट्टू कुमार नशे में था। इलाज पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

15 दिन पहले गया था कोलकाता

 

मृतका की मां ने बताया कि आरोपी बिट्टू कुमार कोलकाता में पिता की दुकान चलाता है। वह 15 दिन पहले कोलकाता गया था। कोलकाता जाने के बाद भी पत्नी के किसी बात को लेकर फोन पर विवाद किया था। जिसकी जानकारी रंभा ने दी थी। विवाद के बाद वह घर लौटा और हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी बिट्टू की चार लड़कियां है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!