Patna

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार:जाने कौन बने मंत्री, JDU ने पुराने तो BJP ने नए चेहरों पर जताया भरोसा

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार की शाम को हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में 21 मंत्रियों को शपथ दिलायी। भाजपा कोटे 12 तथा जदयू से नौ मंत्रियों ने शपथ ली है।इसी वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ लिया था। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में 29 मंत्री हो गए हैं। इनमें 15 भाजपा से, 12 जदयू , एक हम और एक निर्दलीय मंत्री हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भाजपा कोटे से इन्हें मिली जगह

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के जिन 12 मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें-

 

1. रेणु देवी 2. मंगल पांडेय 3. नीरज कुमार सिंह 4. नीतीश मिश्रा 5. नितिन नवीन 6. डा. दिलीप जायसवाल 7. जनक राम 8. हरि सहनी 9. कृष्णनंदन पासवान 10. केदार प्रसाद गुप्ता 11. सुरेंद्र मेहता व 12. संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।

 

जदयू कोटे से इन्हें मिला स्थान

जदयू के जिन नौ लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली उनमें-

 

1. अशोक चौधरी 2. लेशी सिंह 3. मदन सहनी 4. महेश्वर हजारी 5. शीला कुमारी 6. सुनील कुमार 7. जयंत राज 8.जमा खान व 9. रत्नेश सदा शामिल हैं।

 

जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों पर जताया भरोसा

जदयू ने अपने उन पुराने मंत्रियों पर फिर से भरोसा किया है जो महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से केवल एक नए नाम महेश्वर हजारी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें संजय झा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई सीट पर मंत्री बनाया गया है। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

 

भाजपा ने मंत्री पद के लिए सात नए नाम दिए

भाजपा कोटे से जो एक दर्जन मंत्री बने हैं उनमें सात नाम नए हैं। इनमें नीतीश मिश्रा का नाम भी लिया जा सकता है क्योंकि महागठबंधन की सरकार के ठीक पहले बिहार में जो एनडीए का मंत्रिमंडल था उसमें नीतीश मिश्रा शामिल नहीं थे। वहीं हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, डा. दिलीप जायसवाल, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता व संतोष कुमार सिंह ने कभी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री के रूप मे काम नहीं किया है।

 

नीतीश सरकार के लिए पुराने चेहरे

भाजपा के जिन एक दर्जन चेहरे ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें पांच तो हाल तक नीतीश कुमार के साथ मंत्री के रूप में काम कर चुके है। महागठबंधन की सरकार के पहले मंगल पांडेय नीतीश कुमार की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री, जनक राम, खान मंत्री, नीरज कुमार सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री व रेणु कुमारी, उप मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं।

 

अब इस तरह है नीतीश मंत्रिमंडल का स्वरूप

भाजपा कोटे से-

 

1. सम्राट चौधरी 2. विजय कुमार सिन्हा 3. डा. प्रेम कुमार 4. रेणु देवी 5. मंगल पांडेय 6. नीरज कुमार सिंह 7. नीतीश मिश्रा 8. नितिन नवीन 9. डा. दिलीप जायसवाल 10. जनक राम 11, हरि सहनी 12. कृष्णनंदन पासवान 13. केदार प्रसाद गुप्ता 14. सुरेंद्र मेहता 15. संतोष कुमार सिंह।

 

जदयू कोटे से-

 

1. विजय कुमार चौधरी 2. बिजेंद्र प्रसाद यादव 3. श्रवण कुमार 4. अशोक चौधरी 5. लेशी सिंह 6. मदन सहनी 7. महेश्वर हजारी 8. शीला कुमारी 9. सुनील कुमार 10 जयंत राज 11. जमा खान 12.रत्नेश सदा

 

हम कोटे से-

 

1. डॉ. संतोष सुमन

 

निर्दलीय-

 

1.सुमित कुमार सिंह”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!