Samastipur

मौसम अपडेट: समस्तीपुर मे 32 से 34 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, चलेगी पछिया हवा

मौसम अपडेट:समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा मंगलवार को 13-17 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने का अनुमान है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन भर तेज पछिया हवा चली। वहीं ओल की रोपाई के लिए गजेन्द्र किस्म अनुशंसित है। प्रत्येक 0.5 किलोग्राम के कन्द की रोपनी के लिए दूरी 75775 सेमी रखें। 0.5 किलोग्राम से कम बजन की कंद की रोपाई नहीं करे। बीज दर 80 क्विटल प्रति हेक्टेयर की दर से रखें। बुआई से पूर्व प्रति गढ्ढ़ा 3 किलोग्राम सड़ी हुई गोबर व उचित मात्रा में उर्वरक आदि डालें।

 

ईंख की रोपाई में कम नमी वाले खेतों में करें सिंचाई बसंत कालीन ईख रोप के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। मार्च के अन्तिम सप्ताह में यदि खेत में नमी की कमी होने पर रोप से पहले हल्की सिंचाई कर रोप करना चाहिए। ईख रोप हेतु दोमट मिट्टी तथा ऊंची जमीन का चुनाव कर गहरी जुताई करनी चाहिए। अनुशंसित प्रभेदो का चुनाव कर बीज मेहो की कवकनाशी (कार्बडाजीम) 1 ग्राम प्रति लीटर के घोल में 15-20 मिनट उपचारित कर रोपनी करनी चाहिए। प्रमेदो के बीज रोगब्याधि से मुक्त होना चाहिए एवं रोग मुक्त खेतों से लेना चाहिए और जहाँ तक संभव हो 8-10 महीने के फसल को ही बीज के रूप में प्रयोग करना चाहिए।

 

^उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 32 से 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 17-21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। – डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!