Weather UpdatePatna

Weather Today: बिहार के इन 9 जिलों में होगी बारिश; पटना में तीन डिग्री तक गिरा पारा

Weather Today:पटना। बिहार. होली के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजधानी व दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, उत्तरी भागों के हिमालय के तलहटी वाले इलाकों के नौ जिलों के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं मधेपुरा जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। इन जगहों पर सोमवार व मंगलवार को भी वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण पूर्व असम तक द्रोणी रेखा का प्रभाव बना हुआ है, जो बांग्लादेश तक होते हुए गुजर रही है। इनके प्रभाव से मौसम का मिजाज का बदला रहेगा। रविवार को अररिया के सिकटी में 6.4 मिमी, नरपतगंज में 4.6 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना में तीन डिग्री तक गिरा पारा

पटना समेत शेष भागों का मौसम बादलों के प्रभाव से शुष्क बना रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट
शहर गिरावट तापमान
पटना 0.6 31.4
मुजफ्फरपुर 0.6 28.8
मोतिहारी 0.3 30.2
गोपालगंज 1.0 31.9
बेगूसराय 1.4 30.5
खगड़िया 3.5 30.1
कटिहार 3.8 28.4
बांका 2.2 31.8
दरभंगा 1.0 30.0
सुपौल 0.7 28.9
पूर्णिया 3.2 27.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.4 20.0
गया 34.8 16.6
भागलपुर 31.2 18.8
मुजफ्फरपुर 28.8 19.4(तापमान डिग्री सेल्सियस में)”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!