Patna

पटना के मौर्या लोक में बनेगा वर्चुअल गेमिंग जोन:छठे फ्लोर पर हो रहा निर्माण,मिलेगी सौगात

पटना का प्रसिद्ध मौर्या लोक अब बदले स्वरूप में नजर आएगा। मौर्या लोक परिसर में स्थित मौर्या टावर के छठे फ्लोर पर वर्चुअल गेमिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। जो बच्चों के मनोरंजन के लिए होगा। 35 लाख 12 हजार रुपए की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है।गेमिंग जोन में आठ आधुनिक उपकरण लगेंगे। वहीं, मौर्या टावर के सातवें फ्लोर पर रूफटॉप रेस्टोरेंट और सभागार भवन बनाया जाएगा। इसके साथ ही पीपीपी मोड में सिनेमा हॉल भी होगा। जिसमें 150 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो महीने में पूरा हो जाएगा मौर्य टावर का काम

 

नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मौर्या लोक परिसर और उसके भवन के पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले मौर्या टावर में काम शुरू हुआ है। इसमें निर्माण का काम दो महीने में पूरा हो जाएगा। पूरे परिसर को नया रूप देने पर 14.73 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सभी प्रोजेक्ट को पूरा करने में 9 महीने का समय लगेगा।

 

जिम और योगा सेंटर भी बनेगा

 

मौर्या लोक के ब्लॉक-ए में जिम और वेलनेस सेंटर बनेगा।1500 वर्ग फीट में जिम और 5000 वर्ग फीट में वेलनेस सेंटर की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक-बी भवन में रूफटॉफ ग्रीन गार्डेन बनाया जाएगा। इस गार्डेन का क्षेत्रफल लगभग 2300 वर्ग मीटर का होगा। इसके अलावा 3500 वर्ग फीट में योगा सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा सोलर पैनल क्षेत्र 1145 वर्ग फीट में होगा। कार्यालय क्षेत्र 630 वर्ग फीट में होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!