Samastipur

समस्तीपुर;उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों से मारपीट का आरोप: डिप्टी सीएम के काफिले को रोका

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाने के नत्थुद्वारा गांव में गुरुवार को शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना से नाराज बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 15 से अधिक लोगों ने सदर अस्पताल में उपचार कराते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पीटा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उधर, आक्रोशित लोगों को यह सूचना मिली की बिहारी डिप्टी सीएम हॉस्पिटल के सामने से गुजरने वाले हैं तो लोगों ने सदर अस्पताल गेट के सामने धरना पर बैठ गए। जिससे डिप्टी सीएम के काफिले में जा रहा वाहन फंस गया। हालांकि, जब इसकी जानकारी पुलिस टीम को मिली तो एएसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझा कर धरना को समाप्त कराया।

 

जिसके बाद सम्राट चौधरी का काफिला गुजरा। इस दौरान लोग दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि गांव के आम लोगों के घर में घुस कर पुलिस ने मारपीट की है।

 

क्या है पूरा मामला

 

बताया गया है कि सुबह उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबार की सूचना पर खानपुर थाने के नत्थुद्वारा गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। वहां कई शराब की भठ्‌ठी को नष्ट किया गया। इसी दौरान लोगो ने इसका प्रतिरोध किया। पुलिस की संख्या बल कम थी। जिस कारण पुलिस लौट गई। लेकिन कुछ देर बाद पुन: बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच तो लोगो ने विरोध शुरू किया। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार भी किया है। शराब बनाने वाला औजार बरामद किया है।

उत्पाद अधीक्षक ने क्या कहा

 

उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही थी। जिसका कारोबारी ने विरोध किया। दबाव की राजनीति के लिए मारपीट का गलत आरोप लगा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!