Patna

दूल्हे की बहन को लेकर वीडियोग्राफर फरार,जीजा के गांव से बुलाया था;पहले शादी पूरी की फिर दोनों भाग जब

पटना।मुजफ्फरपुर में एक शादी के दौरान वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया। दरअसल, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मार्च को एक युवक की शादी तय हुई थी। इस दौरान शादी की वीडियोग्राफी के लिए दूल्हे के जीजा अपने गांव के एक वीडियोग्राफर को साथ लाए थे।युवक के घर पर शादी की सारी रस्म पूरा हो गई। शाम को बारात जाने के लिए सभी लोग तैयार हो गए। इस बीच बाजार जाने की बात कहकर दूल्हे की बहन शाम को ही घर से निकल गई।देर रात होने के बाद भी दूल्हे की बहन घर नहीं लौटी, तो घर के परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भाई की शादी पूरी होने के बाद लड़की वीडियोग्राफर के साथ भाग गई

वहीं, 6 मार्च को दूल्हे के जीजा को पता चला कि उसके गांव का वीडियोग्राफर उसकी साली को लेकर फरार हो गया। इसके बाद घर के परिवार वालों का होश उड़ गए। वीडियोग्राफर की नीयत से सभी परिजन अनजान थे।पूरे मामले को लेकर दूल्हे के पिता ने अहियापुर थाने में 8 मार्च को एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि 4 मार्च को मेरी बेटी शाम को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी। देर रात घर नहीं आई तो हम लोगों ने संबंधित लोगों से टेलीफोन पर जानकारी ले रहे थे।

 

 

दूल्हे के जीजा के गांव से आया था वीडियोग्राफर।

6 मार्च को मेरे दामाद ने बताया कि उनके गांव से वीडियोग्राफ्री करने आया युवक बेटी को बहला फुसला कर अपने घर ले गया है। तो हम लोग उसके घर पहुंचे। उनके परिजन से मुलाकात की तो परिजनों ने बताया कि वह लोग रात भर रुक कर यहां से निकल गए।अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!