Patna

हिट एंड रन के शिकार ASI की मौत , बाइक सवार ने मारी थी टक्कर 

पटना।नालंदा पुलिस के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कल्याणविगहा थाना की पुलिस द्वारा धोवा नदी के पुल के पास बख्तियारपुर और कल्याण विगहा के बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बख्तियारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक जिस पर 3 लोग सवार थे । पुलिस द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार ने अनदेखी करते हुए बाइक के तेज रफ्तार करते हुए एएसआई विजय कुमार चौहान को धक्का मारते हुए फरार हो गया । एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पुलिस जवानों द्वारा जख्मी एएसआई विजय कुमार चौहान को ईलाज के बाद पटना के पारस अस्पताल ले जा रहे थे । पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर अनुसंधान चल रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!