VaishaliPatna

“दो दिवसीय मिथिला महोत्सव की शुरुआत, मतदान बढ़ाने पर दिया जोर, मिथिला संस्कृति से संबंधित विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए 

पटना।मधुबनी।शहर के वाटसन विद्यालय में दो दिवसीय मिथिला महोत्सव की शुरुआत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केक काटकर किया। जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने पहले जिला वासियों को मिथिला महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके बाद महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि मिथिला संस्कृति से संबंधित विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को शामिल किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं आगे जिला अधिकारी ने कहा कि मिथिला महोत्सव की थीम लोकसभा चुनाव को देखते हुए रखा गया है। इससे लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। मतदान का जो प्रतिशत है वह अन्य जिला व राज्य के तुलना में बहुत कम है। मिथिला के वासी होने के नाते हम लोग हर चीज में आगे रहते है मिथिला आर्ट, खान पान और मैथिली भाषा में गौरवान्वित महसूस करते है।

 

अब वक्त है एक मतदान में भी अपना अलग स्थान बनाने का और मतदान की प्रतिशत को सभी अन्य जिला की तुलना में अधिक करने का। इसके अलावा जिलाधिकारी ने युवाओं से वोट देने की अपील करते हुए मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!