Patna

“लोन से परेशान होकर दंपती ने कर लिया आत्महत्या,पेड़ से लटकी मिली लाश,साहूकार कर रहे थे परेशान 

पटना।मुजफ्फरपुर में पेड़ से दंपती की लटकी हुई लाश मिली है। समूह लोन से परेशान होकर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद निवासी शिवनाथ दास (60) और उनकी पत्नी भुक्ली देवी (55) बीते एक सप्ताह से घर से गायब थे। उनके परिजन ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों पर समूह लोन था। जिस कारण समूह के कर्मी घर पर आकर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर दंपती घर से कही चले गए थे। इसी बीच सोमवार को दोनों का शव गांव के ब्रह्मस्थान के पास पेड़ से लटका हुआ मिला।

 

 

पुलिस के आने के बाद शवों को उतारा गया

 

ग्रामीणों ने उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र रामबाबू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सकरा पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था

 

मृतक के पुत्र रामबाबू ने कहा कि उनके माता-पिता समूह से लोन लिए हुए थे। कर्मी घर पर आकर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। जिस कारण एक सप्ताह पहले दंपती घर से कही चले गए थे। आज दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। करीब 7 लाख रुपया लोन लिए हुए थे।सकरा थाना के दारोगा राहुल रंजन ने बताया कि सूचना मिली की पेड़ से एक दंपती का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!