गढ़हरा हाल्ट पर गाड़ी संख्या 15527/28 कमला गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्रारम्भ
बेगूसराय।सोनपुर:। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार, गिरिराज सिंह एवं माननीय सांसद (राज्य सभा) प्रोफेसर राकेश सिन्हा द्वारा आज दिनांक 10/3/24 को गढ़हरा हाल्ट पर गाड़ी संख्या 15527/28 कमला गंगा एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया गया।
उल्लेखनिय है कि दिनांक 10.03.2024 से गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा हाल्ट 08.25 बजे पहुंचकर 08.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा हाल्ट 20.47 बजे पहुंचकर 20.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
इस ट्रेन के ठहराव से इस स्टेशन के आसपास के लोगों को जयनगर, मधुबनी, दरभंगा , समस्तीपुर ,पटना आदि जगहों पर जाना काफी सुविधा जनक हो जाएगा।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
