Patna

आज का मौसम;फिर पलटी मारेगा मौसम,बर्फबारी तो इन राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

आज का मौसम।पटना।Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश हो सकती है।मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है। 12 से 14 के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर- लद्दाख- गिलगितबाल्टिस्तान- मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

 

दिल्ली में 7 मार्च की सुबह रही सबसे ठंडी

IMD के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च की सबसे ठंडी सुबह रही। इस बीच, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आंधी और बारिश आ सकती है।

 

इन राज्यों में बर्फबारी, बारिश का अलर्ट

13 और 14 मार्च को हिमालयी राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब में 12 और 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 7 और 9 मार्च को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।अगले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा आज यानी 9 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट वर्षा हो सकती है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!