Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम;अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व बूंदाबांदी की संभावना

“आज का मौसम;समस्तीपुर.उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बेगूसराय समेत दक्षिण बिहार के जिलों में अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी हो सकती है। इस अवधि में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कि वृद्धि हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी और यह 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने कि सम्भावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार मे धीमी गति से अगले 3 दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह जानकारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को 29 मार्च से 2 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।

भिंडी की फसल में लीफ हॉपर कीट की निगरानी करें। यह कीट दिखने में सुक्ष्म होता है। हरे रंग के छोटे कीट शिशु व प्रौढ़ दोनों भिंडी की पत्तियों के निचले हिस्से में रहते है और रस चुसते हैं जिसके फलस्वरूप पत्तियों किनारे से पिली होकर सिकुड़ती है तथा प्यालानुमा आकार बनाकर धीरे धीरे सुखने लगती है। फलन प्रभावित होती है। इस कीट का प्रकोप दिखाई देने पर इमिडाक्लोप्रिड 0.5 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।

^अगले 24 घंटे में बेगूसराय समेत दक्षिण बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान। आनेवाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की सम्भावना है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से अधिक रह सकता है। – डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!