Samastipur

समस्तीपुर: सीएसपी संचालक को लूटने वाले बदमाश की मौत:वारदात के दौरान अपने ही साथी की गोली से हुआ था घायल

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के पास मंगलवार शाम सीएसपी संचालक विकास कुमार झा को लूटने के दौरान अपनी ही साथी की गोली से घायल हुआ लुटेरा दीपक कुमार की मौत बुधवार शाम पटना के पीएमसीएच में हो गई। मृतक बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही मुक्तापुर निवासी सच्चिदानंद राय का पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पटना में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिवार के लोगों को शव सौंपने की तैयारी की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट के मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। लूटपाट के दौरान छर्रा लगने के कारण सीएसपी संचालक भी जख्मी हुए थे।

 

क्या है पूरा मामला

 

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही वासुदेवपुरम गांव के रहने वाले विकास कुमार झा मुक्तापुर जूट मिल के पास सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे वह सीएसपी बंद करने के बाद बाइक से वापस घर वासुदेवपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मुक्तापुर मोईन के तबरबन्ना के पास पूर्व से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें पहले पिस्टल के बट से मारा। जब उन्होंने प्रतिरोध किया तो गोली चला दी। हालांकि वह गोली सीएसपी संचालक को छूती हुई दूसरी और खड़े बदमाश के पंजरे में जा लगी।

 

शोर होने पर जुटे लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल लाया। जहां बदमाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया था। बुधवार देश देर शाम पटना में उसकी मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!