Patna

बिहार की इन बेटियों ने भी मुंबई में खूब कमाई शोहरत, एक से तो सबका ‘भाग्य’ है जुड़ा हुआ…

पटना। बिहार के छोटे से गांव से आई मनीषा रानी (Manisha Rani) अब सबके दिलों की शहजादी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर बतौर इंफ्लुएंसर अपना करियर शुरू करने वाली Jhalak Dikhhla Jaa 11 की विजेता मनीषा रानी ने रियलिटी शोज सेर किसी का दिल जीता है।मनीषा रानी बिहार के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने झलक दिखला जा के मंच पर अपने माता-पिता के अलग होने से लेकर अपने संघर्ष के बारे में बताया था। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss Ott 2) से मनीषा रानी चर्चा में आई थीं, जहां उन्होंने अपने मुंह फट अंदाज और सादगी से हर किसी को दीवाना बनाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जब झलक दिखला जा 11 में मनीषा वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं और लोगों ने डांस के प्रति उनके पैशन को देखा, तो उन्हें भरपूर समर्थन दिया। आज उन्होंने ‘झलक दिखला जा-11’ की ट्रॉफी जीतकर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि बिहार के उन लोगों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।वैसे आपको बता दें कि मनीषा रानी के अलावा भी बिहार से ताल्लुक रखने वाली कई टीवी एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने मुंबई आकर शोहरत तो कमाई ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने फैंस का प्यार भी खूब कमाया है। तो चलिए बिना देरी किये देखते हैं, उन अभिनेत्रियों की लिस्ट, जो बिहार से रखती हैं नाता।

 

 

सृति झा (Sriti Jha)

साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सृति झा बिहार की रहने वाली हैं। उनका जन्म बिहार के बेगूसराय में हुआ था। सृति का टेलीविजन पर करियर छोटा नहीं रहा है।।हालांकि, उन्हें जो इंडस्ट्री में पहचान मिली है, वह सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से मिली है। इस शो में सृति ने प्रज्ञा का किरदार अदा किया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

 

 

रतन राजपूत (Ratan Rajput)

‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ रतन राजपूत के करियर का सबसे बड़ा शो रहा है। इस शो में उन्होंने लाली का किरदार अदा किया था, जिसमें उन्होंने एक छोटे से गांव की लड़की की भूमिका निभाई थी। रतन राजपूत भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। रतन राजपूत साल 2020 से टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपने YOUTUBE व्लॉग के जरिये लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं।

 

 

रति पांडे (Rati Pandey)

‘मिले जब हम तुम’ एक ऐसा टीवी शो है, जिसका नाम आज भी लोगों की जुबान पर रहा है। इस शो से रति पांडे ने खूब नाम कमाया था। अर्जुन बिजलानी के अपोजिट वह इस शो में नूपुर भूषण का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने एक टीवी शो किया था जिसका टाइटल था ‘हिटलर दीदी’ ।इस शो में रति पांडे को काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि रति पांडे भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म तो असम में हुआ है, लेकिन उसके बाद वह अपने परिवार के साथ बिहार,पटना मूव हो गयी थीं, जहां पर उन्होंने अपनी पढ़ाई की है।

 

 

ऋचा सोनी (Richa Soni)

अफसर बिटियां बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं ऋचा सोनी इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने भी एक शो से खूब नाम टेलीविजन इंडस्ट्री में कमाया है। ऋचा सोनी वैसे तो बंगाली हैं, लेकिन उनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ है। वहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।

 

 

उल्का गुप्ता (Ulka Gupta)

26 साल की उल्का गुप्ता ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जी टीवी के पॉपुलर शो ‘झांसी की रानी’ में उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का किरदार निभाया था। साल 2009 में अपना करियर शुरू करने वाली उल्का गुप्ता का जन्म भी बिहार में ही हुआ है। वह इंडस्ट्री में आने से पहले बिहार में सहरसा जिले में रहती थीं।

 

 

अलीशा सिंह (Alisha Singh)

डांस इंडिया डांसर से बतौर कंटेस्टेंट अपना करियर शुरू करने वालीं अलीशा सिंह ने अभिनय की दुनिया में नहीं, लेकिन डांस की दुनिया में खूब नाम कमाया है। वह कई बड़े सितारों की फिल्मों में कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। अलीशा सिंह भी बिहार की रहने वाली हैं। हाल ही में वह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में आई थीं।

 

 

छवि पांडे (Chhavi pandey)

‘अनुपमा’ सहित कई बड़े टीवी शोज में नजर आ चुकी छवि पांडे भी बिहार पटना की रहने वाली हैं।न्होंने अपने अभिनय के दम पर टीवी इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। छवि ने साल 2008 में अपना करियर इंडियाज गॉट टैलेंट से शुरू किया था।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!