Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :विद्युत प्रमंडल में स्ट्रीट लाइट का 1.94 करोड़ का बिल बकाया, राशि की वसूली में विभाग असफल 

दलसिंहसराय।मार्च क्लोजिंग को लेकर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने बकाए राशि की वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जबकि दलसिंहसराय प्रमंडल बिजली विभाग के वर्ष 2018 में 14वें वित्त मद की राशि से बिजली के खंभों पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट की बकाया राशि की वसूली में विभाग असफल साबित हो रहा है। यहां तक कि विभाग के लिए स्ट्रीट लाइट के बकाया रकम गले में अटकी हड्डी की तरह बन गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्येक वर्ष के मार्च माह में विभाग द्वारा संबंधित पदाधिकारी पंचायत सचिव को बकाए राशि का विपत्र भेज फिर अगले वर्ष तक के लिए भूल जाता है। पिछले तीन चार वर्षों से दलसिंहसराय, विद्यापति मोहनपुर, मोहद्दिननगर, पटोरी, मुसरीघरारी, सरायरंजन में बकाया राशि करीब 1 करोड़ 94 लाख 75 हजार तक पहुंच गई है। दलसिंहसराय स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि प्रमंडल में पड़ने वाले सभी प्रखंड,नगर परिषद, नगर पंचायत क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत सचिव को मुखिया को 1करोड़ 94 लाख 74 हजार 837 रुपये के बकाया राशि भुगतान करवाने का आग्रह किया है। सबसे अधिक राशि दलसिंहसराय में बकाया हो गया है।

 

दलसिंहसराय 5127017 विद्यापति 2074229 मोहनपुर 3050721 मोहिउद्दीननगर 1834875 पटोरी 3827451 मुसरीघरारी 3849019 सरायरंजन 27627।

 

^शहरी और पंचायतों में लोड के हिसाब से कनेक्शन दिया गया है। जिसे ढूंढ कर काटने में दिक्कत है। वैसे कुछ जगहों पर कनेक्शन काटा भी गया है। कार्यपालक पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव को भी अलग से बिल और पत्र जारी कर भुगतान का आग्रह किया जा रहा है। – कुंदन कुमार सहायक, विद्युत अभियंता।

 

शहरी और ग्रामीण इलाकों के पंचायतों द्वारा बकाए राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर बिजली विभाग ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। नतीजा रहा कि राशि की बढ़ोतरी होती चली गई। राशि बढ़ने का एक कारण और भी है कि ये सारी लाइट दिन के उजाले में भी बेवजह जलती रहती है। नवादा और रामपुर जलालपुर पंचायत मिलाकर नगर परिषद बनाया गया है। इससे भुगतान की अलग ही समस्या है। क्योंकि दोनों पंचायतों को मिलाकर नगर परिषद का गठन कर दिया गया है। वहीं कुछ प्रखंड को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया। इससे ऐसे में भुगतान किसके स्तर से किया जाना है ये देखना होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!