Patna

चुनाव से पहले नए प्रपंच रच रही है सरकार, ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा: तेजस्वी

पटना। प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देश में CAA (सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) लागू करने के बाद कहा है कि मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चुनाव पूर्व नित नए प्रपंच रचती है। हेडलाइन मैनेजमेंट करती है। 10 वर्षों में जनता इन्हें अच्छे से जान और पहचान चुकी है, इस बार जनता मुद्दों पर मतदान कर, अपने वोट की चोट से झूठ बोलने, भ्रम फैलाने और नफरत बांटने वालों को सजा देगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रसोई का बजट गड़बड़ा गया

 

धर्म की राजनीति के बाहर देश की बहुसंख्यक आबादी है जो नौकरी, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था, विकास और रोजगार मांगती है। देश की बहुसंख्यक आबादी महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त है। विगत 10 वर्षों में BJP शासन में खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हुई है। गैस सिलेंडर 400 की बजाय 1000 से अधिक का हो गया। रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया। मिडिल और लोउर मिडिल क्लास महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

 

नौकररियां छीन रही मोदी सरकार

 

तेजस्वी ने कहा है कि विगत 46 वर्षों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। नई नौकरियां देना तो दूर मोदी सरकार निजीकरण कर पहले से कार्यरत कर्मचारियों की नौकरियां छीन रही है। निजी क्षेत्र में नौकरियां घटी है। देश में गरीबी का आलम यह है कि खुद मोदी सरकार मानती है कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन वितरण करना पड़ रहा है।

 

 

NDA सरकार के नोटबंदी जैसे बिना सोचे-समझे लिए गए फैसलों और बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नीति बना गलत निर्णय लेने से छोटे व्यापारी व लघु एवं मध्यम उद्योग धंधे समाप्त हो रहे हैं जिससे करोड़ों की संख्या में स्वरोजगार खत्म हो गए हैं और हो रहे हैं। बीजेपी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर उनकी विश्वसनीयता को समाप्त कर दिया है। बीजेपी नेता संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की बातें कर रहे हैं ताकि आरएसएस का विभाजनकारी एजेंडा लागू किया जा सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!